फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन से पहले सितारे ये खबर जरूर पढ़ें, जैकी-गोविंदा पर कोर्ट ने इसलिए लगाया जुर्माना

Mon, 25 Nov 2019 12:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और जैकी श्रॉफ मुश्किल में फंस गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की एक उपभोक्ता अदालत ने दोनों एक्टर्स पर जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही अदालत ने उस ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी पर भी जुर्माना लगाया गया है, जिसका इन दोनों अभिनेताओं ने प्रचार किया था। 
विज्ञापन

2 of 4
Govinda - फोटो : Social Media
मुजफ्फरनगर के रहने वाले वकील ब्रजभूषण अग्रवाल ने विज्ञापन देखकर साल 2013-14 में 3600 रुपये की कीमत वाला दर्द निवारण हर्बल ऑयल मंगाया था। विज्ञापन में दावा किया गया था कि 15 दिन में दर्द का निवारण होगा, ग्राहकों को फायदा नहीं होने पर 15 दिनों के अंदर रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
Jackie Shroff - फोटो : amar ujala
ब्रजभूषण के बेटे अभिनव अग्रवाल ने दवाई से फायदा न होने पर कंपनी के अधिकारियों से बात की और 13 दिन के अंदर कोरियर के माध्यम से तेल कंपनी को वापस भेज दिया था। लेकिन वादे के मुताबिक कंपनी ने पैसे वापस नहीं दिए। इसके बाद वकील ने उपभोक्ता अदालत में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

4 of 4
Govinda, Jackie Shroff - फोटो : Social Media
पांच साल पहले दर्ज किए गए इस मामले में अब फैसला आ गया है। उपभोक्ता फोरम ने इस मामले में गोविंदा और जैकी श्रॉफ समेत पांच आरोपियों पर 26,710 रुपये का जुर्माना लगाया है। अगर पीड़िता को एक महीने के अंदर ये धनराशि नहीं दी जाती तो आरोपियों को जुर्माना राशि पर 12 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज भी देना पड़ेगा।

रानू मंडल की हमशक्ल आई सामने, गाया गाना तो यूजर्स बोले- 'रानू मंडल 2.0'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें