फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल की हमशक्ल आई सामने, सुनाया जब गाना तो जमाना हुआ दीवाना, वीडियो देखें

Mon, 25 Nov 2019 12:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : social media
गायक हिमेश रेशमिया के साथ 'तेरी मेरी कहानी' गाना गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल अब हर दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। नए हों या पुराने उनके गानों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहते हैं। हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाने के बाद अब हर कोई उनके बारे में भी जान चुका है कि उन्होंने अपना ये मुकाम कैसे हासिल किया, लेकिन इस बीच रानू मंडल की हमशक्ल का एक वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal - फोटो : social media
रानू मंडल की हमशक्ल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमशक्ल महिला फुुटपाथ पर बैठी रानू मंडल का ही गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाती दिखाई दे रहे हैं। हालांकि रानू जैसी दिखने वाली इस महिला की आवाज उनकी तरह सुरीली नहीं है। इस वीडियो को chiragdipofficial नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने पेज पर साझा किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
इस वीडियो के कैप्शन के अनुसार रानू मंडल के जैसी दिखने वाली ये महिला गुवाहाटी की रहने वाली है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स गुवाहाटी की इस महिला को रानू मंडल 2.0 बता रहे हैं। हाल ही में रानू मंडल की मेकअप की हुई तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर को लेकर रानू को जमकर ट्रोल किया गया। साथ ही उस आर्टिस्ट को भी ट्रोल किया गया जिसने रानू का मेकअप किया था। रानू उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। 

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : instagram
ट्रोल होने के बाद मेकअप आर्टिस्ट ने रानू मंडल का मेकअप करते हुए वीडियो शेयर किया। दरअसल, ये मेकअप आर्टिस्ट बताना चाहती थी कि रानू की वायरल हुई तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सब कुछ साफ कर दिया। आर्टिस्ट ने बताया कि रानू का काफी मेहनत से मेकअप किया गया, लेकिन फर्जी तस्वीर ने सब कुछ बिगाड़ दिया। रानू मंडल की इस मेकअप आर्टिस्ट का नाम संध्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
संध्या की ओर साझा किए गए वीडियो से साफ था कि रानू की नकली तस्वीर वायरल हुई थी। मेकअप आर्टिस्ट ने वीडियो की पोस्ट में लिखा, 'आप असली और वायरल हो रही तस्वीरों को देख सकते हैं। एक तस्वीर वो है, जिसमें हमने मेहनत की और दूसरी वो फोटो जिसको एडिट किया गया। उन पर सारे जोक्स और ट्रोल्स हैं। हमें भी देखकर हंसी आई, लेकिन दूसरे को ठेस पहुंचाकर हंसना गलती है। 'हमें उम्मीद है आपको समझ आएगा कि असली फोटो और फेक फोटो में क्या बदलाव है । हम सिर्फ यही कहना चाहते हैं।'
 
पढ़ें: बिग बॉस 13 में क्यों फ्लॉप हो गए भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी, इंटरव्यू में खोल दी अंदर की सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें