फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एयरलाइन्स ने किया कुणाल कामरा को बैन, जानें कौन है ये कॉमेडियन

Wed, 29 Jan 2020 05:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कुणाल कामरा हाल फिलहाल में सुर्खियों में बने हुए हैं। कुणाल पर इंडिगो, एयर इंडिया, गो एयर और स्पाइसजेट ने अपने विमानों के जरिए यात्रा करने पर रोक लगा दी है। कुणाल पर पत्रकार अर्नब गोस्वामी को परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा विवाद और कौन हैं कुणाल कामरा।
विज्ञापन

2 of 6
Arnab Goswami, Kunal Kamra - फोटो : social media
दरअसल कुणाल पर आरोप है कि मुंबई से लखनऊ की एक उड़ान के दौरान उन्होंने पत्रकार अर्नब गोस्वामी को परेशान किया। जिसके बाद कुणाल पर इंडिगो द्वारा छह महीने की रोक लगाई है। वहीं एयर इंडिया अगले नोटिस तक कुणाल को बैन कर दिया गया है। वहीं अब इस मामले पर कुणाल ने एक ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल ने एक ट्वीट में लिखा, 'अरे एयर विस्तारा कर ही दो यार, मैं तुम्हें जज नहीं करूंगा। मैं ड्राइव करके गोवा निकलने का प्लान बना ही रहा हूं...थोड़ा ब्रेक भी लेना बनता है।' बता दें कि कुणाल ने ये ट्वीट बाकी एयरलाइन्स द्वारा उनकी उड़ान के रोक पर तंज कसते हुए किया है।
 

4 of 6
कुणाल कामरा - फोटो : Twitter
वैसे बात करें कुणाल की तो वो सबसे पहले अपने शो 'शट्अप या कुणाल' से लोगों की नजर में आए थे। इससे पहले कुणाल ने साल 2017 में यूट्यूब पर इंटरव्यू करना शुरू किया था। कुणाल ने उस दौरान कई इंटरव्यू किए और चर्चा का विषय बन गए।  कुणाल ने उस वक्त रवीश कुमार,असदुद्दीन ओवैसी, कन्हैया कुमार, उमर खालिद, शेहला रशीद, जिग्नेश मेवाणी, अरविंद केजरीवाल, जावेद अख़्तर और प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई लोगों का इंटरव्यू किया था।
विज्ञापन

5 of 6
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले साल (2019) में कुणाल नेता शशि थरूर को बतौर कॉमेडियन मौका दे चुके है। कुणाल ने शो 'वन माइक स्टैंड' में शशि थरूर को मेंटॉर किया था। शो में शशि और कुणाल के अलावा तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कुणाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं उनके कई सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में भी आ जाते हैं। वहीं हाल ही में कुणाल ने विमान कंपनियों द्वारा बैन करने को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था और लिखा था, 'मोदी जी क्या मैं पैदल चल सकता हूं या उस पर भी बैन है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें