फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Chatbot lamda: इंसानों पर कब-कब हावी हुईं मशीनें? एडवांस्ड तकनीक के खतरे से रूबरू कराती हैं ये फिल्में

Tue, 14 Jun 2022 07:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रोबोट, आई रोबोट, रा.वन - फोटो : social media
कहा जाता है कि ज्ञान के बिना विज्ञान कुछ भी नहीं। आम दुनिया में तो यही थ्योरी लागू होती है, लेकिन गूगल के चैटबॉट लैम्डा से जुड़ी बातें वायरल होने के बाद यह थ्योरी अब सवालों के घेरे में है। इंजीनियर ब्लेक लेमोइन ने लैम्डा में संवेदनाएं होने का दावा किया, जिसे गूगल ने खारिज कर दिया। रियल लाइफ में भले ही इस तरह की बातें किस्सों जैसी लगती हैं, लेकिन रील लाइफ में ऐसी तमाम फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें मशीनें इंसानों पर हावी होती नजर आईं। इस रिपोर्ट में रूबरू होते हैं बॉलीवुड-हॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
फिल्म रोबोट में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
रोबोट (2010) 
साउथ फिल्मों के थलाइवा यानी रजनीकांत हमेशा बेहतरीन अदाकारी और अपनी फिल्मों के अलग सब्जेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। साल 2010 में वह दर्शकों के लिए एक्शन थ्रिलर साइंस फिक्शन फिल्म 'रोबोट' लाए थे, जिसमें पहली बार एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दिखाई गई थी। दरअसल, फिल्म में साइंटिस्ट ऐसे रोबोट 'चिट्टी' का निर्माण करते हैं, जो बाद में मानव जाति के लिए खतरा बन जाता है। इसकी वजह उसके अंदर उत्पन्न हुईं इंसानी भावनाएं होती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म 2.0 पोस्टर
2.0 (2018)
साल 2010 में रिलीज हुई 'रोबोट' का सीक्वल '2.0' साल 2018 में रिलीज हुआ, जिसने चिट्टी के किरदार को फिर से बड़े पर्दे पर जीवंत किया। फिल्म में चिट्टी के साथ एक और रोबोट दिखाया गया, जिसका नाम नीला था। पूरी फिल्म में तकनीक का इस्तेमाल इस तरह किया गया कि मानों यह दुनिया सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, रोबोट्स के लिए भी है। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के किरदार में नजर आए। वह भी साइंस के कमाल से दोबारा जीवित होकर बदला लेते हैं और इंसानों को अपने पैरों तले रौंदते नजर आए।  

4 of 8
Ra One
रा.वन (2011)
शाहरुख खान की इस फिल्म ने भी तकनीक की ऐसी तस्वीर पेश की। इस फिल्म में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के जरिए बनाया गया किरदार इंसान की जान के पीछे पड़ जाता है। फिल्म में वीएफएक्स के माध्यम से दिखाया गया कि कंप्यूटर कैसे इंसानों पर हावी हो जाता है। शाहरुख खान, करीना कपूर खान और अर्जुन रामपाल ने इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
विज्ञापन

5 of 8
the Terminator - फोटो : amar ujala mumbai
द टर्मिनेटर (1984)
फ्रेंचाइजी 'द टर्मिनेटर' के अब तक छह पार्ट रिलीज हो चुके हैं। साल 1984 से इस फ्रेंचाइजी में मशीनी दुनिया को बेहद शानदार ढंग से दिखाया गया है। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड को मशीनी मानव के किरदार में दिखाया गया है, जिन्हें 2029 से 1984 के समय में भेजा जाता है। इसका मकसद सारा कॉनर (लिंडा हैमिल्टन) का कत्ल करना होता है, जिसका बेटा भविष्य में मशीनों के लिए मुसीबत बन जाता है। इस द टर्मिनेटर फ्रेंचाइजी के सभी पार्ट्स में दिखाया गया कि भविष्य में रोबोट्स की दुनिया होगी। 
विज्ञापन

6 of 8
घोस्ट इन द मशीन - फोटो : social media
घोस्ट इन द मशीन (1993)
इस अमेरिकन साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म में एक मशीन में सीरियल किलर कार्ल होचमैन की आत्मा घुस जाती है। इसके बाद वह मशीन इतना कोहराम मचाती है कि वह इंसानों पर हावी हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
the sixth day - फोटो : social media
द सिक्थ डे (2000)
अर्नाल्ड की फिल्म 'द सिक्थ डे' में भी मशीनों का खौफनाक रूप दिखाया गया है। यह फिल्म ऐसी कंपनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंसानों के डमी बनाते हैं। ये डमी बिल्कुल जीवित इंसानों की तरह दिखते, बोलते और रहते हैं। अर्नाल्ड का डमी भी उनके घर पर उनकी जगह रहने लगता है। 
विज्ञापन

8 of 8
i robot - फोटो : social media
आई रोबोट (2004)
हॉलीवुड फिल्म 'आई रोबोट' भी मशीनी युग की ऐसी कहानी दिखाती है, जिसमें मशीनें इंसानों के आगे चट्टान की तरह खड़ी हो जाती हैं। फिल्म में डेल स्पूनर रोबोसाइकोलॉजिस्ट की मदद से यूएस रोबोटिक्स में काम करने वाले डॉ. अल्फ्रेड की हत्या की जांच करता है। उसे पता चलता है कि किसी रोबोट ने ही उसका कत्ल किया है। फिल्म में विल स्मिथ मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें