फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relations: अपनी फिल्म की अभिनेत्रियों पर दिल हार बैठे ये निर्देशक, लिस्ट में शामिल हैं कई बड़े-बड़े नाम

Tue, 14 Jun 2022 07:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नयनतारा-विग्नेश शिवन, यामी गौतम-आदित्य धर - फोटो : social media
प्यार एक ऐसा शब्द जो कहीं भी, कभी भी और किसी के भी साथ हो सकता है। आपने बॉलीवुड में कई जोड़ियों को बनते-बिगड़ते देखा होगा। वर्षों तक साथ निभाने के बावजूद भी कई जोड़ियां अपने रास्ते अलग कर लेती हैं। तो कई ऐसी होती हैं, जिनको पहली नजर में या पहली बार साथ काम करते-करते एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो हमारे सामने एक खूबसूरत रिश्ता पेश करती हैं। उन्हीं में से एक ने हाल ही में शादी कर ली है। आज हम आपको ऐसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी फिल्म के सेट पर शूट करते-करते प्यार हो गया था। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, यह निर्देशक और फिल्म की अभिनेत्रियों की जोड़ियां हैं। आइए जानते हैं सिनेमा जगत की ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में.....   
विज्ञापन

2 of 6
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा-विग्नेश शिवन
साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा ने बीते दिन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और निर्देशक विग्नेश शिवन से शादी कर ली है। दोनों पिछले साल वर्षों से डेट कर रहे थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कब और कहां हुई थी? नहीं न, तो चलिए बताते हैं कैसे इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। गौरतलब है कि यह कपल साल 2015 में फिल्म 'नानुम राउडी धान' के सेट पर एक-दूसरे से टकराए थे, जिसमें साथ काम करते-करते दोनों को आपस में प्यार हो गया था।  
विज्ञापन

3 of 6
आदित्य धर, यामी गौतम - फोटो : insta
यामी गौतम-आदित्य धर
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम के अफेयर्स की खबरे इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं के साथ आई। लेकिन, उन्हें सच्चा प्यार अपनी ही फिल्म के निर्देशक आदित्य धर से हुआ और दोनों ने झट से शादी कर ली। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर यामी और आदित्य की पहली मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों ने अगस्त 2021 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 

4 of 6
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा 
रानी मुखर्जी ने साल 2014 में यशराज फिल्म्स के मालिक और यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी । लेकिन, इससे पहले कभी भी दोनों ने अपना रिश्ता खुलकर स्वीकार नहीं किया था। दोनों को फिल्म 'बंटी और बबली' के सेट पर प्यार हुआ था, जिसके बाद दोनों ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

5 of 6
Goldie Behl and Sonali Bendre - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे-गोल्डी बहल 
सोनाली बेंद्रे भी उन हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने एक डायरेक्टर से शादी की। अभिनेत्री ने डायरेक्टर गोल्डी बहल से शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई, जिसमें गोल्डी बहल की बहन का बहुत बड़ा हाथ था। सोनाली को देखते ही गोल्डी बहल उन्हें दिल दे बैठे थे, लेकिन चार साल तक उन्होंने सोनाली से यह बात छिपा कर रखी थी। इसके बाद फिल्म 'अंगारे' की शूटिंग के दौरान गोल्डी को वह मौका मिला,जिसके जरिए वह सोनाली को अपनी हमसफर बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Udita Goswami. mohit suri - फोटो : Instagram
उदिता गोस्वामी- मोहित सूरी 
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी हॉटनेस का जादू बिखेरने वाली उदिता गोस्वामी का करियर भले ही सफल न रहा हो। लेकिन 'पाप' और 'जहर' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने साल 2013 में फिल्म निर्देशक मोहित सूरी से शादी कर ली थी। नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें