फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: बॉक्स ऑफिस ‘क्वीन’ हैं रश्मिका मंदाना, क्या ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड में भी चमका पाएंगी किस्मत?

Wed, 05 Oct 2022 09:52 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्मी दुनिया का हिस्सा बने रश्मिका को अभी छह ही साल हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में ही वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई हैं। अभिनेत्री अब तक 15 फिल्मों में नजर आई हैं, जिनमें से सिर्फ दो-तीन फिल्में ही फ्लॉप साबित हुई हैं। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में...
विज्ञापन

2 of 10
किरिक पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
किरिक पार्टी (2016)
रश्मिका मंदाना ने 2016 में 'किरिक पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना रक्षित शेट्टी और अच्युत कुमार के साथ नजर आई थीं। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म चार करोड़ की लागत से बनी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी। अभिनेत्री की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला।

Prabhas: अक्षय कुमार की राह चल निकले ‘बाहुबली’ प्रभास, इन चार पैन इंडियन फिल्मों में दांव पर लगे 1400 करोड़
विज्ञापन

3 of 10
अंजनी पुत्र और चमक - फोटो : सोशल मीडिया
अंजनी पुत्र और चमक (2017)
पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद रश्मिका मंदाना के 'अंजनी पुत्र' और 'चमक' में नजर आईं। ए हर्षा द्वारा निर्देशित 'अंजनी पुत्र' में रश्मिका पुनीत राजकुमार और राम्या कृष्णन के साथ दिखाई दी थीं। 18 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, सूनी के निर्देशन में बनी 'चमक' को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म 3.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई और फ्लॉप साबित हुई।

4 of 10
चलो - फोटो : सोशल मीडिया
चलो (2018)
2018 में रश्मिका मंदाना ने तेलुगू सिनेमा की और रुख किया और वेंकी कुदुमुला की फिल्म 'चोल' में नजर आईं। इस फिल्म में नागा सूर्या और अच्युत कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला और 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर यह सुपरहिट साबित हुई।

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी के हाथ लगी बड़ी सफलता, बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ जश्न मनाती आईं नजर
विज्ञापन

5 of 10
गीता गोविंदम - फोटो : सोशल मीडिया
गीता गोविंदम और देवदास (2018)
इसके बाद रश्मिका मंदाना 'गीता गोविंदम' में नजर आईं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी विजय देवरकोंडा के साथ बनी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। रिपोर्ट्स के अनुसार परसुराम द्वारा निर्देशित यह फिल्म पांच करोड़ के बजट में बनी थी, जिसमें बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ रुपये कमाए और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी साल रश्मिका श्रीराम आदित्य की फिल्म 'देवदास' में भी दिखाई दी। यह फिल्म 45 करोड़ का कलेक्शन कर एवरेज साबित हुई थी।
विज्ञापन

6 of 10
डियर कॉमरेड - फोटो : सोशल मीडिया
डियर कॉमरेड और यजमान (2019)
'गीता गोविंदम' में लोगों का दिल जीतने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी 'डियर कॉमरेड' से एक बार फिर पर्दे पर लौटी। लेकिन इस बार यह अपना कमाल दिखाने में सफल नहीं रही। भारत कम्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 37.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। वहीं, वी, हरिकृष्ण की 'यजमान' को बढ़िया रिस्पांस मिला और यह 50 करोड़ रुपये कमाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Amitabh Bachchan: लोगों को करोड़पति बनाने वाले बिग बी जब खुद हो गए दिवालिया, गिरवी रखना पड़ा था बंगला
विज्ञापन

7 of 10
सरिलरु नीकेवरु - फोटो : सोशल मीडिया
सरिलरु नीकेवरु और भीष्मा (2020)
अनिल रविपुड़ी की फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' में रश्मिका मंदाना महेश बाबू के साथ नजर आईं। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह 260 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी साल अभिनेत्री वेंकी कुदुमुला की 'भीष्मा' में भी दिखाई दी। इस फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई की और हिट रही।
 

8 of 10
पोगरू और सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पोगरू और सुल्तान (2021)
नंद किशोर की फिल्म 'पोगारू' में रश्मिका मंदाना ध्रुव सर्जा के साथ दिखाई दी थई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ का कलेक्शन किया और हिट रही। वहीं, बक्कियाराज कन्नन की 'सुल्तान' में रश्मिका कार्थी और रामचंद्रन राजू के साथ नजर आईं। फिल्म 55 करोड़ रुपये का कारोबार कर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

KBC 14: 'केबीसी 14' के मंच पर अमिताभ बच्चन के लिए हुआ कुछ ऐसा खास, देख बिग बी नहीं रोक पाए अपने आंसू

9 of 10
पुष्पाः द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पाः द राइज (2021)
सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा' में श्रीवल्ली की भूमिका निभाकर रश्मिका मंदाना ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी अल्लू अर्जुन के इर्द-घूमती है, लेकिन रश्मिका अपनी अदाकारी से छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। फिल्म को पूरे देश में पसंद किया गया और अब इसके दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 265 करोड़ का कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
 
विज्ञापन

10 of 10
अदावल्लु मीकू जोहारलु - फोटो : सोशल मीडिया
अदावल्लु मीकू जोहारलु और सीता रामम (2022)
इस साल रश्मिका मंदाना की दो फिल्में आईं। 'अदावल्लु मीकू जोहारलु' का निर्देशन तिरुमाला किशोर ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी। वहीं, 'सीता रामम' में मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में थे और रश्मिका ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह सुपरहिट साबित हुई। अब देखना यह होगा कि क्या रश्मिका अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गुडबाय' से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएंगी या नहीं।

Bollywood Gossips: जब सलमान को देख फूट-फूटकर रोने लगी थीं भाग्यश्री, बार-बार देने लगीं परिवार का हवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें