महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ की खूबसूरत अदाकारा रश्मिका मंदाना की बाप-बेटी की जोड़ी ने इन दिनों चारों तरफ धूम मचा रखी है। दोनों फिल्म 'गुडबाय' में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की इस फिल्म का पोस्टर जबसे सामने आया है तभी से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता नजर आ रही है। ऐसे में कल एकता कपूर द्वारा निर्मित 'गुडबाय' का ट्रेलर सबके सामने आया। फिल्म के ट्रेलर को एक शानदार इवेंट में लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के साथ-साथ प्रोड्यूसर एकता कपूर भी शामिल हुईं। इस लॉन्च इवेंट पर सभी काफी खुश थे, लेकिन फिर अचानक मीडिया वालों से बात करते हुए एकता कपूर फूट-फूट कर रोने लगीं। उनको ऐसे मीडिया के सामने बुरी तरह से रोते हुए देखना सभी के लिए हैरान कर देने वाला था।