फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GoodBye Box Office Collection: रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू रहा फीका, दूसरे दिन भी 'गुडबाय' नहीं दिखा सकी कमाल

Sun, 09 Oct 2022 08:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। इस फिल्म से रश्मिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी सराहा था। हालांकि अब तक कलेक्शन के आंकड़े फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन और रश्मिका जैसे सितारों की लोकप्रियता और विकास बहल जैसे सुपरहिट निर्देशक का नाम भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहा है। 
Godfather BoxOffice Collection: चौथे दिन गॉडफादर की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का बिजनेस
विज्ञापन

2 of 4
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म ने पहले दिन 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। शुरुआती आंकड़ो के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 1.5 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी  के साथ फिल्म की कुल कमाई 2.70 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन छुट्टी की वजह से फिल्म के कलेक्शन में और अधिक सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि फिर भी वीकेंड के यह आंकड़े काफी कम हैं। 
Abdu Rozik: सोने के जूतों को लेकर चर्चा में आए अब्दु, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

3 of 4
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में दोनों सितारों के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, आशीष विद्यार्थी, शिविन नारंग, साहिल मेहता और हंसा सिंह ने भी काम किया है। यह एक परिवारिक फिल्म है जिसे अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के इर्द गिर्द बुना गया है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और विकास बहल ने किया है। जबकि निर्देशन की कमान भी विकास ने ही संभाली है। इससे पहले विकास 'सुपर 30' और 'क्वीन' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। 
Vikram Vedha Box Office Collection: ‘विक्रम वेधा’ की कमाई में आया थोड़ा उछाल, नौवें दिन हुआ इतना कारोबार
विज्ञापन

4 of 4
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रश्मिका जल्द ही फिल्म 'वारिसु', 'पुष्पा 2' और रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में दिखेंगी। वहीं अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी इसमें अहम किरदार में दिखेंगी। 
Photos of the Day: शमा सिकंदर का बोल्ड अंदाज और समंदर किनारे रश्मिका बनीं जलपरी, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें