साल 2018 में मनोरंजन जगत में बहुत कुछ देखने को मिला। यह साल कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के लिए खास रहा है। इसके अलावा कुछ फिल्मों को विरोध,प्रदर्शन और विवाद के चलते तय समय के बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देनी पड़ी। फिल्मों की रिलीज डेट बदल जाने से निर्देशकों सहित कलाकारों को भी नुकसान उठाना पड़ जाता है। साथ ही साथ उनके फैंस बेसब्र होते रहते हैं। साल के आखिरी में जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्हें पर्दे पर तय समय पर रिलीज नहीं किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
Padmaavat
- फोटो : file photo
फिल्म- पद्मावत
इस साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि यह फिल्म पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट को बदलकर इस साल 25 जनवरी किया गया। इससे पहले भी फिल्म की कई बार रिलीज डेट बदली गई थी। फिल्म पद्मावत का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।
विज्ञापन
3 of 6
padman
- फोटो : file photo
फिल्म- पैडमैन
साल की शुरुआत में पद्मावत की रिलीज डेट बदल जाने से कई फिल्मों को उनके तय समय के बाद रिलीज किया गया। इस कड़ी में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन भी शामिल है। फिल्म पैडमैन की रिलीज डेट पहले 25 जनवरी थी, लेकिन पद्मावत की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट का आगे बढ़ाकर 9 फरवरी किया गया था। फिल्म पैडमैन का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है।
4 of 6
Batti Gul Meter Chalu
- फोटो : file photo
फिल्म- बत्ती गुल मीटर चालू
इस साल सितंबर में रिलीज हुई शाहिद कपूर, यामी गौतम और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की भी रिलीज डेट का बदला गया था। पहले यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इस फिल्म को 14 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया था।
विज्ञापन
5 of 6
2.0
- फोटो : instagram
फिल्म- 2.0
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' अब भले ही रिलीज हो गई है, लेकिन जबसे इस फिल्म को बनाने की शुरुआत हुई तब से 2.0 की रिलीज डेट को कई बार बदला गया। बहुत सारी डेट बदलने के बाद यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन प्री प्रोड्क्शन का काम खत्म न होने की वजह से 2.0 की रिलीज डेट को फिर बदल दिया गया। इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया है और दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही हैं।
फिल्म- केदारनाथ
फिल्म केदारनाथ इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की यह डेब्यू फिल्म दर्शकों को पसंद भी आ रही है। केदारनाथ को रिलीज से पहले न केवल कई विवादों का सामना करना पड़ा बल्कि इसकी रिलीज डेट को भी कई बार आगे बढ़ाया गया। काफी विवादों के बाद यह फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है।