काजल अग्रवाल
- फोटो : Instagram
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पहली बार माता-पिता बनकर काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि, अब तक काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, जिस वजह से अब फैंस को सिर्फ कपल द्वारा शेयर की गई उस तस्वीर का इंतजार है, जिसमें काजल और गौतम अपने बेटे की झलक दिखाएंगे। वहीं, फैंस सोशल मीडिया के जरिए काजल और गौतम को बधाई भी दे रहे हैं।