फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल के घर गूंजीं किलकारियां, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म

Tue, 19 Apr 2022 05:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ - फोटो : instagram
साउथ इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल मां बन गई हैं। काजल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय किया है और अब वह अपने पति गौतम किचलू के साथ अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय करने के लिए तैयार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पहली बार माता-पिता बनकर काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि, अब तक काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, जिस वजह से अब फैंस को सिर्फ कपल द्वारा शेयर की गई उस तस्वीर का इंतजार है, जिसमें काजल और गौतम अपने बेटे की झलक दिखाएंगे। वहीं, फैंस सोशल मीडिया के जरिए काजल और गौतम को बधाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
काजल अग्रवाल ने 1 जनवरी 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस को बीच साझा की थी। इस दौरान काजल ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अपने पति गौतम किचलू के साथ नजर आई थीं। काजल द्वारा शेयर की गई इस खबर ने फैंस को काफी खुश कर दिया था। इसके बाद काजल ने फरवरी में अपनी गोदभराई का भी आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन

4 of 4
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें परिवार और कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं, आज के समय में काजल अग्रवाल और गौतम किचलू सिनेमा जगत के पॉपुलर कपल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें