फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Luck Jerry On OTT: पहले पोस्टर में सहमी हुई नजर आईं जाह्नवी कपूर, इस दिन ओटीटी पर आएगी फिल्म

Fri, 17 Jun 2022 02:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी कपूर फिल्म गुड लक जैरी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के बाद लोगों में ओटटी प्लेटफॉर्म को लेकर दिलचस्पी ज्यादा बढ़ी है। पैसा और टाइम दोनों बचाने के लिए लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेट देखना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। मेकर्स भी दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ओटीटी पर एक से बढ़कर एक कंटेट रिलीज करते रहते हैं। आगामी फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म गुड लक जैरी बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जाह्नवी कपूर की फिल्म के पोस्टर्स भी सामने आ चुके हैं। मेकर्स ने इसके दो पोस्टर्स रिलीज किए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एलान कर दिया है कि ये फिल्म 29 जुलाई को इसी ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। गुड लक जैरी के पोस्टर की बात करें तो इसके पहले पोस्टर में जाह्नवी कपूर किसी टेबल के नीचे अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में वह अपने हाथ में बंदूक पकड़े हैं। उनके चेहरे पर डर नजर आ रहा है। माथे पर बिंदी, खुले बाल और सूट पहने हुए वह एक सीधी-साधी लड़की के रूप में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 4
जाह्नवी कपूर  - फोटो : सोशल मीडिया
सीधी सी लड़की की ये कहानी है क्या, फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- अपनी किस्मत बनाने निकली है जैरी, गुड लक नहीं बोलेंगे? इसके बाद उन्होंने बताया है कि ये फिल्म 29 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि  गुड लक जेरी एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ सेन द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत लीड रोल में हैं।
विज्ञापन

4 of 4
जाह्नवी कपूर
आनंद एल राय द्वारा निर्मित इस फिल्म की लगभग शूटिंग चंडीगढ़ और पंजाब में हुई है। इस फिल्म का पोस्टर जाह्नवी ने भी अपने अकाउंट से शेयर किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर फिल्म मिली में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह मिस्टर एंड मिसेज माही में एक बार फिर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इससे पहले दोनों रूही में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा भी थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें