आधा साल बीत चुका है। कहा जा सकता है कि यह साल फिल्म इंडस्ट्री और बॉक्स-ऑफिस के लिहाज से काफी बेहतरीन नजर आ रहा है। कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद सिनेमा की दुनिया की धीमी हुई रफ्तार के बाद यह उछाल देखना वाकई सुखद है। फिल्म निर्माता एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बना रहे हैं, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेघारों तक आकर्षित कर पा रही हैं।शानदार अभिनेताओं और अलग कंटेंट वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करके रिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2', 'भूल भुलैया 2', 'कश्मीर फाइल्स' समेत कई नाम शुमार हैं। रिकॉर्ड कायम करने वाली यह फिल्में अगर आपने अब तक नहीं देखी हैं तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं...