फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड बाय 2018: इस साल ये 5 फिल्में रहीं सबसे ज्यादा चर्चा में, मगर बॉक्स ऑफिस पर हो गईं फ्लॉप

Sun, 16 Dec 2018 03:32 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Flop films 2018 - फोटो : amar ujala
साल 2018 धीरे-धीरे अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है। सिनेमा के लिहाज से यह साल दर्शकों से लेकर निर्मता-निर्देशक और कलाकारों के लिए खास रहा। वहीं कुछ सितारे इस साल नाकामयाब रहे। जी हां, 2018 में कुछ मशहूर सितारों की फिल्मों ने चर्चा तो खूब बटोरी लेकिन उनकी फिल्में परदे पर आते ही फ्लॉप साबित हुईं। चलिए इस साल के अंत से पहले जाने बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
रेस - फोटो : SELF
फिल्म- रेस 3
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की यह फिल्म इस साल 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले रेस 3 काफी चर्चा में थीं। सलमान खान के फैंस सहित सिनेप्रेमी भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
शुरुआत में रेस 3 ने अच्छी-खासी कमाई की, लेकिन बाद में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होती गई। कहानी के लिहाज से रेस 3 इतनी कमजोर फिल्म थी कि यह फिल्म सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुई। इस फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था।
विज्ञापन

3 of 7
Thugs Of Hindostan - फोटो : file photo
फिल्म- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही इस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस दीवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया।
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्मों में गिना जाता है, इसलिए रिलीज से पहले इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन रिलीज होने के बाद अपनी इस खराब फिल्म के लिए आमिर खान को फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' भी इस साल की सुपर फ्लॉप फिल्म में से एक है।

4 of 7
Pari - फोटो : file photo
फिल्म- परी
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' इस साल 2 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में चुड़ैल बनी अनुष्का शर्मा बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। 'परी' ने रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कमजोर कहानी और निर्देशन के चलते इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर मुंह की कहानी पड़ी। फिल्म परी का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है, वहीं फिल्म निर्माता खुद अनुष्का शर्मा थीं।
 
विज्ञापन

5 of 7
Fanney Khan - फोटो : file photo
फिल्म- फन्ने खां
अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय की यह फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। यह फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही थी,क्योंकि इस फिल्म में लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर परदे पर एक साथ नजर आए थे, लेकिन कमजोर कहानी और निर्देशन ने इस फिल्म का फ्लॉप कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
लवरात्रि - फोटो : file photo
फिल्म- लवयात्री
यह फिल्म इस साल की डेब्यू जोड़ी में से एक है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और वरिना हुसैन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म लवयात्री रिलीज से पहले विवादों में रही थी। इस फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद चला। वहीं सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की वजह से भी इस फिल्म ने सुर्खियां बटोरीं। लेकिन यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dhadak - फोटो : social media
अन्य फिल्में
केवल यह 5 फिल्में ही नहीं बल्कि इस साल बहुत सी ऐसी फिल्में रही जिनकी रिलीज से पहले काफी चर्चा हुई थी, लेकिन पर्दे पर आते ही फ्लॉप साबित हुईं। इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क, सोनाक्षी सिन्हा की हैप्पी फिर भाग जाएगी काजोल की फिल्म हेलीकॉप्टर ईला, भावेश जोशी और संजय दत्त की फिल्म साहेब बीबी और गैंगस्टर हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें