फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे से 5 दिन पहले साउथ अफ्रीका निकले तैमूर, सैफ के कंधे पर बैठ ऐसे दिया रिएक्शन

Sun, 16 Dec 2018 02:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan - फोटो : manav manglani
करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान जल्द ही 2 साल के होने जा रहे हैं। तैमूर की पॉपुलरिटी अभी से किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके नाम से सैकड़ों फैन पेज हैं, जिस पर तैमूर की तस्वीरें आती रहती हैं। एक बार फिर तैमूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।
विज्ञापन

2 of 5
taimur ali khan - फोटो : viral bhayani
20 दिसंबर को तैमूर 2 साल के हो जाएंगे। उनके जन्मदिन के लिए करीना और सैफ ने खास प्लान किया है। यही नहीं बर्थडे के लिए पार्टियों का सिलसिला अभी से शुरू हो चुका है। एक साल के होने पर तैमूर ने जहां पहला जन्मदिन गुड़गांव में मनाया था तो वहीं दूसरा जन्मदिन वो विदेश में मनाने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
taimur ali khan - फोटो : viral bhayani
बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए करीना और सैफ तैमूर को लेकर साउथ अफ्रीका रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना को काम के सिलसिले में साउथ अफ्रीका जाना था। ऐसे में तैमूर का जन्मदिन वहीं मनाने का फैसला किया गया। एयरपोर्ट पर सैफ अपने कंधे पर तैमूर को बैठाकर पहुंचे। उनके साथ करीना डेनिम लुक में नजर आईं।

4 of 5
taimur ali khan - फोटो : viral bhayani
इससे पहले 8 दिसंबर को तैमूर के लिए एक पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें तैमूर की बुआ और फूफाजी यानी सोहा अली खान और कुणाल केमू अपनी बेटी इनाया के साथ पहुंचे। वहीं करिश्मा कपूर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ नजर आईं। तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी तैमूर को बधाई देने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur ali khan - फोटो : amar ujala
पिछले दिनों खबर आई थी कि डायरेक्टर मधुर भंडारकर तैमूर नाम से फिल्म बनाने वाले हैं। उन्होंने ये नाम रजिस्टर करवा लिया है। अभी तक इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है ये फिल्म मुगल शासक तैमूर लंग की कहानी पर आधारित होगी। अभी तक मधुर भंडारकर की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें