फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 की ये बड़ी फिल्में रिलीज होते ही हो गई थीं Leak, उठाना पड़ा था करोड़ों का नुकसान

Sat, 22 Dec 2018 08:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
2.0, thugs of hindostan - फोटो : file photo
बॉलीवुड में पाइरेसी और लीक हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है।  कई बार पाइरेटेड वेबसाइट पर फिल्में रिलीज से पहले लीक कर दी जाती हैं, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस साल भी ऐसी कई फिल्में रहीं जो ऑनलाइन लीक कर दी गईं। साल 2018 के आखिर में चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
thugs of hindostan - फोटो : file photo
ठग्स ऑफ  हिंदोस्तान
आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के महज कुछ घंटों बाद ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। पाइरेसी के लिए मशहूर एक वेबसाइट ने इसे तीनों भाषाओं में एचडी क्वालिटी में लीक कर दिया। करीब 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लीक होने से इसकी कमाई पर फर्क पड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
sanju - फोटो : file photo
संजू
राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है। रणवीर कपूर स्टारर फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला हालांकि रिलीज के कुछ समय बाद ही फेसबुक पर लीक हो गई थी। करीब एक घंटे तक फेसबुक पर रहने के बाद इसे हटा लिया गया था। 

4 of 7
Sui Dhaga - फोटो : file photo
सुई धागा- मेड इन इंडिया
यशराज बैनर की  फिल्म 28 सिंतबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के मेकर्स की मानें तो इसके लीक हो जाने से कमाई पर असर देखने को मिला था। सुई धागा बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी।
विज्ञापन

5 of 7
andhadhun - फोटो : file photo
अंधाधुन
राधिका आप्टे, आयुष्मान खुराना और तब्बू की यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 110 करोड़ का बिजनेस किया। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर है। रिलीज के कुछ ही दिनों बाद फिल्म लीक हो गई थी हालांकि इसकी दमदार कहानी की वजह से दर्शकों ने सिनेमाघरों में इसे देखना पसंद किया।
विज्ञापन

6 of 7
2.0 - फोटो : instagram
2.0
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 बीते 29 नवंबर को रिलीज हुई। इस फिल्म को रिलीज के बाद ऑनलाइन लीक नहीं होने के लिए काफी इंतजाम किए गए थे लेकिन वेबसाइट तमिल रॉकर्स ने रिलीज के कुछ घंटे के भीतर ही इस फिल्म को फुल एचडी प्रिंट में लीक कर दिया। बता दें कि तमिल रॉकर्स वेबसाइट फिल्में लीक करने के लिए कुख्यात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
odiyan - फोटो : you tube
लीक हुई फिल्मों की ये लिस्ट यही नहीं रुकती। साउथ सुपरस्टार विजय देवेराकोंडा की राजनीति ड्रामा फिल्म नोटा अक्टूबर में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एक्वामैन और मोहनलाल की ओडियान को भी तमिल रॉकर्स ने लीक कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें