फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिन बाद भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही 'गोलमाल अगेन', अजय देवगन की पहली 200 करोड़ी फिल्म!

Wed, 08 Nov 2017 08:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
रिलीज के इतने हफ्तें बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'गोलमाल अगेन' का जलवा कायम है। इस हफ्ते रिलीज हुई 'इक्तेफाक' और 'थॉर' के बाद सभी को 18वें दिन के आंकड़ों का इंतजार था क्योंकि ये दोनों ही फिल्में चौथे दिन ही प्रभावितशाली कमाई करने में नाकामयाब रही। 
विज्ञापन

2 of 4
जो आंकड़े ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से लोगों के साथ शेयर किए हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि 'गोलमाल अगेन' की दिवाली अभी तक जारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक फिल्म ने अपने 18वें दिन 1.25 करोड़ की कमाई की है। जिसे मिलाकर पूरी कमाई 194.77 करोड़ रुपए हो गई है।
  #GolmaalAgain [Week 3] Fri 2.04 cr, Sat 3.69 cr, Sun 4.85 cr, Mon 1.25 cr. Total: ₹ 194.77 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) November 7, 2017
विज्ञापन

3 of 4
अगर हम आपको फिल्म के तीसरे हफ्ते के हर दिन की कमाई बताए तो शुक्रवार को फिल्म ने 2.04 करोड़ रुपये कमाये थे, शनिवार को 3.69 करोड़ रुपये कमाये थे, रविवार को 4.85 करोड़ रुपये कमाये थे और सोमवार को फिल्म की कमाई (1.25 करोड़ रुपये) हम आपको ऊपर बता ही चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह फिल्म अपने तीसरे वीकेंड पर भी धमाल मचाने के साथ-साथ 200 करोड़ की कमाई तो पूरी करके ही सिनेमाघरों से उतरेगी। अगर ऐसा होता है तो ये अजय देवगन के करियर की पहली 200 करोड़ में शामिल होने वाली फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें