अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस की जंग में तमिल सुपरस्टार और बॉलीवुड सुपरस्टार दोनों की ही फिल्मों को धूल चटा दी है। जी हां, 'गोलमाल अगेन' ने टिकट खिड़की पर कमाई के मामले में 'मेर्सल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' दोनों ही फिल्मों को पछाड़ दिया है। जानें, तीनों फिल्मों का कलेक्शन...
विज्ञापन
2 of 5
गोलमान अगेन वर्सेज सीक्रेट सुपरस्टार
‘गोलमाल अगेन’ की ओपनिंग शानदार रही और पहले ही दिन इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपए का आकड़ा छू लिया। दूसरे दिन भी ‘गोलमाल अगेन’ पहले दिन की तरह ही जमकर कमाई की है। शनिवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 28 से 29 करोड़ रहा। जानें, दूसरी फिल्मों का कलेक्शन...
विज्ञापन
3 of 5
golmaal again
इस तरह ‘गोलमाल अगेन’ ने सिर्फ दो दिन के अंदर ही 58 से 59 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जानकारों को उम्मीद है कि फिल्म इस वीकेंड 75 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करेगी।
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : Zee Music Company
आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने पहले दिन धीमी शुरुआत की थी, पर दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शल बढ़ गया। पहले दिन 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने 4.8 करोड़ की कमाई की थी, तो दूसरे दिन 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने कमाई लगभग दोगुनी कर ली। हालांकि अब भी ये 'गोलमाल अगेन' की तुलना में काफी कम है। जानें, मेर्सल का कलेक्शन...
दिवाली के मौके पर तमिल सुपरस्टार विजय की 'मेर्सल' भी रिलीज हुई। ये फिल्म भी पहले दिन से जोरदार बिजनेस कर रही है। 'मेर्सल' ने भारत में पौने 24 करौड़ की कमाई की। वहीं, ओवरसीज में 'मेर्सल' काफी बढ़त बनाए हुए है।
MersalVsModi: विजय की 'मेर्सल' को लेकर कमल हासन-कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला
पहली ही जंग में आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' से आगे निकली अजय की 'गोलमाल अगेन'