फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'गोलमाल', 8 दिन में 8 नए रिकॉर्ड

Sun, 29 Oct 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
एक्टर अजय देवगन के लिए ये दिवाली बेहद लकी साबित हो रही है। रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। दिवाली पर रिलीज हुई ये फिल्म शुक्रवार तक 180 करोड़ के आसपास कमा चुकी है।
विज्ञापन

2 of 10
आइए आपको बताते है कि गोलमाल सीरीज की इस चौथी फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में ही कौन से 8 नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए।
विज्ञापन

3 of 10
रोजाना 10 करोड़ कमाने वाली 'गोलमाल अगेन' साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई। बता दें कि पहला नंबर 'बाहुबली' का है।

4 of 10
'गोलमाल अगेन' सबसे बेहतर ओपनिंग के मामले में अब नंबर वन बन चुकी है। 2017 में पहले दिन कमाई करने के मामले में ये फिल्म 30 करोड़ के आंकड़ें के पार पहुंच गई। इसके साथ ही फिल्म ने ट्यूबलाइट के 21 करोड़ और रईस के 20 करोड़ की ओपनिंग को काफी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : Twitter
100 करोड़ क्लब में भी इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई। 2017 की सबसे तेज 100 करोड़ी क्लब में एंट्री लेते हुए अजय देवगन की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
विज्ञापन

6 of 10
इस कामयाबी के बीच 'गोलमाल अगेन' गोलमाल सीरीज की सबसे सफल फिल्म भी बन गई। 'गोलमाल 3' ने 106 करोड़ कमाए थे जबकि 'गोलमाल अगेन' उससे कही आगे निकल चुकी है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : Tamilmixss
हर साल दिवाली अपने साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आती है, लेकिन सभी को 'गोलमाल अगेन' जैसी सफलता नहीं मिलती। ये फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई टॉप-3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ओपनिंग के मामले में 'गोलमाल' से पहले लिस्ट में शाहरूख की 'हैप्पी न्यू ईयर' और सलमानकी 'प्रेम रतन धन पायो' शामिल थी। 

8 of 10
इंटरनेशनल मार्केट में अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। इससे पहले अजय देवगन की 'सिंघम रिटर्न्स' और 'सन ऑफ सरदार' ने ये जगह बनाई थी।

9 of 10
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की बेस्ट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी बनी। इन दोनों की 'गोलमाल 2', 'गोलमाल 3', 'सिंघम', 'सिंघम रिटर्न्स', 'बोल बच्चन' और अब 'गोलमाल अगेन' ने 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : यूनिवर्सल पिक्चर्स
आपको बता दें कि गोलमाल सीरीज की अबतक चार फिल्म आ चुकी है। जिस तरह से फिल्म बॉक्सऑफिस में कलेक्शन कर रही है फिल्म 'धूम' की सीरीज के बाद गोलमाल सीरीज बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें