अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर की खास बात ये है कि इसमें फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी गई है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
PadMan
पहले यह फिल्म 13 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस फिल्म की तारीख को बदलकर 26 जनवरी 2018 रखा गया है।
Not all superheroes come with capes! Bringing you the true story of a real superhero, #Padman this Republic Day - 26th January, 2018! pic.twitter.com/hcEcJPO6Up— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 29, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Akshay Kumar
इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं।
आपको बता दें कि पैडमैन और 2.0 में क्लैश होगा। 2.0 25 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मेन लीड में हैं। ये फिल्म रोबोट का सीक्वल है और इसे शंकर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का बजट 450 करोड़ है।