फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golden Globe Award 2023: RRR से पहले गोल्डन ग्लोब में किसने मारी बाजी? जानें अवॉर्ड्स की शुरुआत से लेकर सबकुछ

Wed, 11 Jan 2023 10:24 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2023 में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के 80 वें संस्करण का आगाज हो चुका है। जिसमें भारत की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने बाजी मार ली है। इससे पहले भारत के ए आर रहमान ने अपने सॉन्ग जय हो के लिए यह अवॉर्ड हासिल किया था। 
विज्ञापन
1 of 8
Golden Globe Award 2023 - फोटो : social media
साल 2023 में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के 80 वें संस्करण का आगाज कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन में हो गया है। आइए आपको इस अवॉर्ड के बारे में हर जानकारी से रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Golden Globe Award 2023 - फोटो : social media
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह की शुरुआत साल 1944 में हुई थी। शुरुआत में अवॉर्ड विजेता को स्क्रॉल दिए जाते थे। साल 1945 में स्टैच्यू तैयार किए गए, जो विजेताओं को दिए जाने लगे।

अतरंगी हॉट अवतार में कयामत ढा रहीं उर्फी
विज्ञापन

3 of 8
Golden Globe Award 2023 - फोटो : social media
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में सबसे पहले जेनिफर जोन्स को फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ बर्नाडेट' में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा द सॉन्ग ऑफ बर्नाडेट को बेस्ट फिल्म का भी पुरस्कार मिला था। 

ठिठुरन भरी सर्दी में गर्मी का एहसास हैं ये गाने

4 of 8
Golden Globe Award 2023 - फोटो : social media
टॉम हैंक्स ने अपने बेहतरीन अभिनय और प्रॉड्यूसर के तौर पर नौ बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीते हैं। वहीं, बारबरा स्ट्रेसैंड ने अभी तक सभी कैटेगरी में मिलाकर सबसे ज्यादा गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल किए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Golden Globe Award 2023 - फोटो : social media
हॉलीवुड में ला ला लैंड ऐसी फिल्म है, जिसने अकेले सात गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। साल 2016 में रिलीज ला ला लैंड को सात कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। दिलचस्प बात यह थी कि सातों कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल करने वाली इकलौती फिल्म बन गई।

Kartik Aaryan: कल रिलीज होगा 'शहजादा' का ट्रेलर, कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
विज्ञापन

6 of 8
Golden Globe Award 2023 - फोटो : social media
गोल्डन ग्लोब हासिल करने वालों में एक कलाकार ऐसे भी हैं, जिनके नाम सबसे कम उम्र में यह अवॉर्ड हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल, रिकी श्रॉडर ने महज नौ साल की उम्र में स्टार ऑफ द ईयर का पुरस्कार हासिल किया था। उन्हें यह अवॉर्ड द चैम्प फिल्म के लिए दिया गया था। 

बिकिनी में भी इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं ये भोजपुरी हसीनाएं
विज्ञापन

7 of 8
Golden Globe Award 2023 - फोटो : social media
साल 2009 के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भारत की एंट्री हुई। इस साल भारतीय सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने स्लमडॉग मिलेनियर के लिए अवॉर्ड हासिल किया। उन्हें जय हो गाने के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के अवॉर्ड से नवाजा गया। 

फिल्मों से ज्यादा मशहूर हैं उनमें दिखाई गई ये चीजें
विज्ञापन

8 of 8
Golden Globe Award 2023 - फोटो : social media
अब भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने साल 2023 में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आरआरआर की पूरी टीम को बधाई दी है। फिल्म ने बीते साल वैश्विक स्तर पर 1200 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Golden Globe: आरआरआर को अवॉर्ड पर घमासान, अदनान सामी ने सीएम जगन को घेरा, बोले- बंटवारे की नीति अच्छी नहीं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें