साउथ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म 'गॉडफादर' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। सुपरस्टार चिरंजीवी स्टारर यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म की चर्चाएं और फैंस के बीच इसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ-साथ हिंदी बेल्ट के लोगों के लिए भी बहुत खास होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म से बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा देगी। दरअसल, मेकर्स ने आज यानी 4 जुलाई को इस फिल्म से चिरंजीवी का पहला लुक जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।