विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन इससे पहले ही वह विवादों में आ गई है। विवाद ऐसा कि मेकर्स को इसपर माफी मांगनी पड़ रही है। दरअसल इस फिल्म का गाना 'हक हुसैन' कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। इस गाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को आपत्ति है। इस वजह से फिल्म के मेकर्स को इस गाने को लेकर मुस्लिम समुदाय से माफी मांगनी पड़ी है। उनका कहना कि जिन भी लोगों की धार्मिक भावनाओं को हक हुसैन गीत से ठेस पहुंची है, हम उनसे माफी मांगते हैं। मेकर्स ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है।