Nafisa Ali
- फोटो : twitter
जैसे ही नफीसा के बारे में गोवा प्रशासन को पता चला, सरकारी मशीनरी तुरंत हरकत में आई। उन्हें तुरंत मदद पहुंचाई गई। इसके बाद नफीसा ने लिखा, 'मैं गोवा प्रशासन की आभारी हूं, जो मेरी खोज-खबर लेने और मोर्जिम में खाने की समस्या को हल करने को लेकर चर्चा के लिए आगे आया है। वे पंजिम में भी मेरी दवा खोजने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने उनसे अनुरोध किया कि जो लोग सामान लाकर लोगों को दे रहे हैं, पुलिस द्वारा उन्हें न मारा जाए।'