फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय की फिल्म से किया डेब्यू, आज ग्लोबल स्टार है बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस; नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 05 May 2026 09:23 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thalapathy Vijay: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का सफर साउथ फिल्म से शुरू होकर बॉलीवुड और अब हॉलीवुड तक पहुंच चुका है। थलापति विजय के साथ डेब्यू करने वाली ये एक्ट्रेस आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। जानिए कौन हैं वह एक्ट्रेस?
 
विज्ञापन
1 of 9
थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली यह बॉलीवुड अभिनेत्री आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। इस एक्ट्रेस ने साल 2002 में 'Thamizhan' से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार थलापति विजय नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अभिनेत्री की स्क्रीन प्रेजेंस ने सबका ध्यान खींच लिया। 
विज्ञापन

2 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ फिल्मों से हॉलीवुड तक
प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनका सफर जितना दिलचस्प है, उतनी ही प्रेरणादायक उनकी मेहनत भी है। उन्होंने थलापति विजय के साथ फिल्म 'Thamizhan' से अपना साउथ डेब्यू किया और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Thamizhan movie - फोटो : सोशल मीडिया
करियर की शुरुआत
ज्यादातर लोगों को लगता है कि प्रियंका ने बॉलीवुड से अपनी करियर शुरु किया था, लेकिन असल में प्रियंका ने अपना डेब्यू साल 2002 में तमिल फिल्म 'Thamizhan' से किया था। इस फिल्म में प्रियंका साउथ के सुपरस्टार थलपाति विजय के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं। अब वह हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में छाई हुई हैं।
 

4 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
कितनी है प्रियंका की कुल संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की कुल नेटवर्थ करीब 583 करोड़ रुपये है। वहीं, अगर उनके पति निक जोनस की संपत्ति भी मिला दी जाए, तो यह आंकड़ा 1200 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
कमाई का मुख्य जरिया
प्रियंका की कमाई सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं है, वे कई रास्तों से पैसा कमाती हैं। फिल्मों और सीरीज की फीस की बात करें तो प्रियंका एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। उनकी मशहूर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के लिए उन्हें लगभग 41 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन

6 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है कमाई
ब्रांड एंडोर्समेंट से भी प्रियंका चोपड़ा काफी मोटी कमाई करती हैं। प्रियंका कई अंतरराष्ट्रीय ज्वेलरी, ब्यूटी और फैशन ब्रांड्स का चेहरा हैं, जिससे उन्हें मोटी सालाना कमाई होती है। प्रियंका ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही निवेश के जरिए एक कलाकार ग्लोबल आइकन बनने के साथ-साथ एक सफल बिजनेस लीडर भी बन सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका की रुचि
प्रियंका को बिजनेस और निवेश में भी काफी रुचि है। प्रियंका एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उनका अपना हेयर केयर ब्रांड है। साथ ही, उन्होंने डेटिंग ऐप्स, फुटवियर ब्रांड्स और फूड बिजनेस जैसे कई स्टार्टअप्स में पैसा निवेश किया हैं।

8 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
'वाराणसी' से साउथ में प्रियंका की वापसी
एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित 'वाराणसी' (SSMB29) एक बहुप्रतीक्षित भारतीय एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। इसका बजय लगभग 1,300 करोड़ रुपये के आस पास है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा महेश बाबू  और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन

9 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
'सिटाडेल 2' में नजर आएंगी प्रियंका
फिल्म 'वाराणसी' के अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल 2' में नजर आएंगी। 'सिटाडेल सीजन 2' (Citadel Season 2) 6 मई, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस जासूसी थ्रिलर के दूसरे सीजन में नादिया (प्रियंका) और मेसन (रिचर्ड मैडेन) के साथ जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अनीस बज्मी की फिल्म का केरल शेड्यूल हुआ पूरा, विद्या बालन और राशि खन्ना संग पोज देते नजर आए अक्षय कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें