फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haunted 3D Teaser: भूतिया महल की कहानी को लेकर लौटे मिमोह; 'हॉन्टेड 3डी' का टीजर आउट, जानें कब होगी रिलीज?

Tue, 05 May 2026 04:29 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haunted 3D Teaser Out: विक्रम भट्ट और आनंद पंडित की 'हॉन्टेड 3डी' का टीजर आज मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। टीजर में भूतिया महल की कहानी को दिखाया गया है। साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
'1920' और 'शापित' जैसी हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी एकोस ऑफ द पास्ट' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह एक हॉरर फिल्म है। इसके साथ ही निर्माताओं ने अपनी नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
'हॉन्टेड 3डी' का टीजर हुआ रिलीज
फिल्ममेकर्स ने आज 5 मई मंगलवार को फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' का टीजर रिलीज कर दिया है। 'हॉन्टेड 3डी' के टीजर को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं, क्योंकि विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्में लोगों के दिलों में दशहत पैदा कर देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
क्या है टीजर में खास?
'हॉन्टेड 3डी' के टीजर की शुरुआत एक कार में सुनसान सड़क पर मिमोह चक्रवर्ती को गाड़ी में बैठे दिखाया जाता है, जिसका यह सफर एक महल पर जाकर रुकता है। महल में पहुंचते ही कुछ अजीब घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं, जिसके बाद चेतना पांडे की एंट्री होती है। टीजर में रहस्यों से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन कई सींस देखने में बेहद डरावने और रोंगटे खड़े करने वाले हैं।

4 of 5
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
कब रिलीज होगी 'हॉन्टेड 3डी एकोस ऑफ द पास्ट'
निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी एकोस ऑफ द पास्ट' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। पहले यह फिल्म 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की रिलीज को बदलकर 30 जनवरी 2026 और फिर 6 फरवरी 2026 तक टाल दिया गया। अब मेकर्स ने फिल्म को 12 जून को रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
'हॉन्टेड 3डी' की स्टार कास्ट
'हॉन्टेड 3डी' में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इन दोंनों के अलावा फिल्म में श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे हैं। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है। 'हॉन्टेड 3डी' का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें