फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरी ऑन जट्टा के सीक्वल का ट्रेलर लांच, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर फिल्म में काफी अलग दिखेंगे गिप्पी

Fri, 04 May 2018 12:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पंजाबी फिल्मों में अपने गानों और एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। उनकी यह फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा' का दूसरा सीक्वल है। 'कैरी ऑन जट्टा 2' फुल कॉमेडी ड्रामा से भरपूर फिल्म है। पता हो कि 'कैरी ऑन जट्टा' साल 2012 में आई थी। 
विज्ञापन

2 of 4
'कैरी ऑन जट्टा 2' में हीरोइन को छोड़कर लगभग वही पुराने स्टार है, लेकिन इस बार फिल्म में इन स्टार के किरदार को बदल दिया गया है। कैरी ऑन जट्टा में जहां गुरप्रीत गुगी ने गिप्पी ग्रेवाल के क्राइम पार्टनर का किरदार निभाया था, वहीं 'कैरी ऑन जट्टा 2' में उनका किरदार एकदम अलग है। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और गुरप्रीत गुगी के अलावा बिन्नू ढिल्लों और जसविंदर भल्ला भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इन चारों की कॉमेडी कैमिस्ट्री पंजाबी सिनेप्रियों को काफी पसंद आएगी। 'कैरी ऑन जट्टा 2' में सोनम बाजवा का ग्लैमर्स अंदाज दर्शकों के दिल को जीत लेगा। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन

4 of 4
'कैरी ऑन जट्टा 2' में कॉमेडी बेहतरीन डायलॉग्स का भी तड़का भरपूर है। 'गंदी औलाद न मजा न स्वाद' जैसे फिल्म के डायलॉग्स आपको लोटपोट होने के लिए मजबूर कर देंगे। इस फिल्म निर्देशन समीत कंग ने किया है। यह फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें