फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को बॉलीवुड से समर्थन नहीं मिलने पर इस गायक ने जताया दुख, तापसी पन्नू ने दिया जवाब

Sat, 05 Dec 2020 02:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू - फोटो : instagram/gippygrewal, taapsee
किसान आंदोलन को लेकर पंजाबी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री खुलकर समर्थन कर रही है। बीते दिनों कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ का ट्विटर वॉर सोशल मीडिया पर छाया रहा है। बॉलीवुड से लेकर पंजाबी इंडस्ट्री तक, कई कलाकारों ने दिलजीत दोसांझ का समर्थ किया। इस बीच पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल का मानना है कि किसान आंदोलन के समर्थन में बॉलीवुड खुलकर सामने नहीं आ राह है।
विज्ञापन

2 of 5
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : instagram/gippygrewal
शनिवार को गिप्पी ग्रेवाल ने बॉलीवुड की आलोचना करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में पंजाब के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ जब राज्य को किसानों के प्रदर्शनों के बीच उनके समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी। हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को लगातार दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : फाइल
गिप्पी ग्रेवाल के नाम से मशहूर 37 वर्षीय रूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने ट्विटर पर लिखा कि वर्षों तक पंजाब ने खुली बाहों से बॉलीवुड का स्वागत किया लेकिन इस मुद्दे पर उसकी चुप्पी तकलीफदेह है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘प्रिय बॉलीवुड, हमेशा आपकी फिल्में पंजाब में खूब सफल रहीं और यहां हर बार आपका खुली बाहों के साथ स्वागत किया गया लेकिन आज जब पंजाब को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो आप न आए और न ही आपने एक शब्द भी बोला। बहुत निराशा हुई।’
 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरी ओर गायक जसविंदर सिंह बैंस ‘जॉजी बी’ ने भी इस मामले में गिप्पी ग्रेवाल का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘जिनका जमीर जिंदा है वह समर्थन में आ रहे हैं।‘ अभिनेत्री तापसी पन्नू ने गिप्पी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि बॉलीवुड में ऐसे कलाकार हैं जो किसानों के प्रदर्शन समेत विवादित मुद्दों पर हमेशा से ही मुखर रहे हैं और उनकी यह आम टिप्पणी ‘हतोत्साहित’ करने वाली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू - फोटो : PTI
बता दें कि तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सोनू सूद, हंसल मेहता, मोहम्मद जीशान अय्यूब, दिव्या दत्त और नेहा शर्मा समेत बॉलीवुड के कई सितारे किसानों के समर्थन में सामने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें