फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में ही डांस करने लगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, ‘लगावेलू जब लिपस्टिक’ गाने पर लगाए ठुमके

Sat, 05 Dec 2020 01:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह - फोटो : instagram/singhpawan999
भोजपुरी फिल्मों के सितारों का एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है। सोशल मीडिया पर भी इन सितारों के लाखों चाहने वाले उन्हें फॉलो करते हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो इन दिनों ट्रेंड कर रहा हैं जिसमें वह वर्कआउट के बाद डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच घंटे जमकर वर्कआउट किया जिसके बाद वह जिम में ही 'लगावेलु जब लिपिस्टिक' पर डांस करते हैं। पवन सिंह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं और अपने चाहने वालों के लिए दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
वीडियो में पवन सिंह मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में मशहूर भोजपुरी गाना 'लगावेलु जब लिपिस्टिक' बज रहा है। उनके साथ अभिनेत्री हर्षिका और दो अन्य लोग भी डांस कर रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए पवन सिंह ने लिखा- 'पांच घंटे तक बिना रुके हैवी वर्कआउट के बाद, जिम में मेरी हीरोइन के साथ लॉलीपॉप मस्ती'।
 

4 of 5
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
पवन सिंह ने साझा किए गए वीडियो के साथ लोकेशन में लंदन लिखा है। वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में हैं। वहां से वह अपनी कई तस्वीरें साझा कर चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर उन्हें प्रशंसकों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन सिंह - फोटो : Instagram
बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी के फिट अभिनेताओं में से एक हैं। वे अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह अक्सर अपने इंस्टग्राम पर अपनी बॉडी दिखाते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उनकी यह तस्वीर फिल्म शूट के दौरान की है। पवन सिंह का जन्म बिहार के एक किसान परिवार में हुआ। छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले पवन सिंह आज भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें