फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeymoon: गिप्पी ग्रेवाल के साथ कॉमेडी और रोमांस का तड़का लगाएंगी जैस्मिन, ‘हनीमून’ की रिलीज डेट का हुआ एलान

Sun, 24 Apr 2022 11:07 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हनीमून - फोटो : सोशल मीडिया
गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन स्टारर फिल्म 'हनीमून' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इस रोमांटिक कॉमेडी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को नरेश कथूरिया ने लिखा है। जनवरी 2022 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही इंटरनेट पर जेसमीन और गिप्पी ग्रेवाल की तस्वीरें तेजी से वायरस होने लगी थीं।
विज्ञापन

2 of 4
जेसमीन भसीन, गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : Instagram
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक नए जोड़े दीप और सुख की है, जो शादी के बाद अपने हनीमून पर जाना चाहते हैं। लेकिन दीप का परिवार हनीमून के बारे में कुछ नहीं जानता है। वह कभी अपने गांव से बाहर ही नहीं गए। ऐसे में पूरा 16 लोगों का परिवार एक साथ हनीमून पर जाता है। कॉमेडी से भरपूर  यह फिल्म इस साल 25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
जेसमीन भसीन, गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : Instagram
ये भी होंगे फिल्म में शामिल
हनीमून में गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन के अलावा सीमा कौशल, सरदार सोही, हार्बी संघा, नसीर चिन्योति, निर्मल ऋषि और करमजीत अनमोल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत बी प्राक ने दिया और कंपोस जानी ने किया है। इस फिल्म का निर्देशन अमरप्रीत जी एस छाबड़ा ने किया है। वहीं, भुषण कुमार, कृष्ण कुमार, हरमन बावेजा और विक्की बहरी ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन

4 of 4
जेसमीन भसीन - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि जैस्मिन की यह पहली पंजाबी फिल्म है। इससे पहले वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 14' के बाद और ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली है। जैस्मिन ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी, जिसके बाद से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें