फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुई-धागा' के सेट पर अनुष्का को मिला सबसे कीमती गिफ्ट, देखकर हुईं भावुक

Sat, 24 Mar 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा इन दिनों यशराज बैनर की फिल्म 'सुई-धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। भोपाल में शूटिंग के दौरान एक फैन ने अनुष्का शर्मा को ऐसा गिफ्ट दिया जिसे देखकर वह खुश हो गईं, यही नहीं अनुष्का ने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं। निश्चित रूप से अनुष्का के लिए यह गिफ्ट काफी कीमती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
anushka sharma
अनुष्का शर्मा के एक फैन को जब पता चला कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस भोपाल में शूटिंग के लिए ठहरी हुई हैं तो वह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्यारी सी पेंटिंग के साथ सेट पर पहुंचे और उन्हें वह पेंटिंग गिफ्ट की। यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज से शेयर की गई है। जिसमें अनुष्का फैन के साथ पेंटिंग को पकड़कर खड़ी हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
वरुण धवन, अनुष्का शर्मा
इससे पहले फिल्म के सेट से तस्वीरें सामने आईं जिसमें ग्लैमरस रूप में दिखने वालीं अनुष्का भोपाल बस स्टैंड पर साधारण सी नीले कलर की साड़ी में दिखीं। अनुष्का के साथ वरुण धवन भी हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है अनुष्का काफी परेशान हैं और वरुण धवन उन्हें कुछ समझा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन
वहीं, एक दूसरी तस्वीर में वरुण धवन अपने फैंस को हाथ हिलाकर हैलो बोल रहे हैं। फिल्म के इसी सीन के साथ भोपाल में शूटिंग शेड्यूल पूरी हो गई है। दरअसल, अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म के बाद अब अनुष्का यशराज बैनर की फिल्म 'सुई धागा' में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें