फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyami Kher: 'मुझे फेस सर्जरी कराने को मजबूर किया जाता था', सैयामी खेर ने बॉलीवुड के काले सच को किया उजागर

Thu, 03 Aug 2023 06:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सैयामी खेर को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। सैयामी अपनी खूबसूरती के अलावा अपने अभिनय को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म ‘घूमर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों  ‘घूमर’ का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जो दर्शकों के बीच काफी वायरल भी हुआ था। अब हाल ही में, बॉलीवुड के काले सच को उजागर किया है।

Samantha: इलाज के लिए सामंथा ने मशहूर अभिनेता से उधार लिए पैसे? अभिनेत्री को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म

विज्ञापन

2 of 5
सैयामी खेर - फोटो : insta

‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सैयामी खेर ने अपनी शोबिज यात्रा तेलुगु फिल्म ‘रे’ से शुरू की थी। अब सैयामी फिल्म ‘घूमर’ में नजर आने वाली हैं।  'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की इंस्पिरेशनल कहानी है। इस फिल्म का टीजर जबरदस्त है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बॉलीवुड के उस सच को बयां किया है, जो हर न्यू कमर को फेस करना पड़ता है।

RARKPK: आलिया भट्ट ने एक हफ्ते में की थी दो बार शादी? करण जौहर ने अभिनेत्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन

3 of 5
सैयामी खेर - फोटो : insta

अपने अनुभव को याद करते हुए सैयामी खेर ने एक इंटरव्यू में कहा,  ‘जब मैं शुरुआत कर रही थी तो बहुत सारे लोग थे, जिन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे लिप जॉब और यहां तक कि नाक की सर्जरी भी करानी चाहिए। मुझे लगता है कि 18 को देना बहुत गलत सलाह है। यह अनुभव मेरे लिए बिल्कुल वैसा था, जैसे किसी भी नए खेल में शामिल होने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है।’

Ram Gopal Varma: 'पठान' ने साउथ की लहर पर लगाया ब्रेक, राम गोपाल वर्मा ने कुछ इस तरह की SRK की फिल्म की तारीफ

4 of 5
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, ‘बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन नियमों ने वास्तव में मुझे परेशान नहीं किया, लेकिन मुझे उम्मीद है कि किसी न किसी दिन यह सब हमारी इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। हमें शोबिज में विविधता को स्वीकार करने की जरूरत है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

सैयामी ने अपने परिवार से मिले सपोर्ट के बारे में भी बताया और कहा, ‘मुझे केवल अपने परिवार और करीबी दोस्तों की राय की परवाह है। वे एकमात्र ऐसे लोग हैं, जिनकी राय वास्तव में मायने रखती है। सकारात्मक आलोचना बहुत अच्छी है क्योंकि यह आपको बेहतर बनाती है, लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली थी कि वे मेरे आसपास थे क्योंकि उन्होंने कठिन समय में मुझे गले लगाया और मेरा समर्थन किया।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें