बीते जमाने की अभिनेत्री अंजना मुमताज के बेटे रुसलान मुमताज और आमिर खान अभिनीत फिल्म 'गजनी' से सुर्खियों में आए अभिनेता प्रदीप सिंह रावत जल्द ही निर्देशक अनीस बरुदवाले की आगामी फिल्म 'धाक' में एक खास किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है और यह फिल्म हिंदी के अलावा , तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज होगी।