फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से पत्रकारिता छोड़ एक्टिंग में आ गए ऑस्कर विनर जॉर्ज क्लूनी, दूसरी शादी पर खर्चे करोड़ों

Thu, 16 May 2019 01:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉर्ज क्लूनी
ऑस्कर विनर हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर बनने से पहले वह एक पत्रकार थे। जार्ज का जन्म मीडिया और मनोरंजन हस्तियों के एक जाने माने परिवार में हुआ था। उनके पिता, निक फेमस न्यूज एंकर थे और मां नीना ब्रूस एक ब्यूटी क्वीन और सिटी काउंसिलवुमन थीं।
विज्ञापन

2 of 5
जॉर्ज क्लूनी
साल 2018 में फोर्ब्स की दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टरों की लिस्ट में ‘मनी मॉन्सटर’ के एक्टर जॉर्ज क्लूनी पहले नंबर पर थे। साल 2018 में जॉर्स क्लूनी की इनकम 23.9 करोड़ डॉलर (1,673 करोड़) आंकी गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
जॉर्ज क्लूनी
इस हैंडसम एक्टर ने अपने से 17 साल छोटी अमाल से 2014 में दूसरी शादी की थी। अमाल मानवधिकारों की वकील हैं और अपने ग्लैमरस लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अमाल के साथ शादी में जॉर्ज ने लगभग 4.6 मिलियन डॉलर से लेकर 13 मिलियन डॉलर तक सिर्फ मेहमानों के रहने के लिए खर्च कर दिए थे। अमाल से पहले क्लूनी की पहली शादी 1989 में हुई थी, जो साल 1993 में टूट गई।

4 of 5
जॉर्ज क्लूनी
फिल्म 'बैटमैन एंड रॉबिन' में शीर्ष भूमिका निभाने वाले अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने कभी अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी लेकिन असलफल होने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख कर लिया। 18 साल की उम्र में जॉर्ज ने पत्रकारिता की पढ़ाई शुरू की। एक इंटरव्यू में जॉर्ज ने बताया था उन्होंने जब रिपोर्टिंग शुरू की तो उन्हें लगा यह काम उनके लिए नहीं है क्योंकि इसमें बहुत मेहनत लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉर्ज क्लूनी
उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वह एक बेहतरीन जर्नलिस्ट नहीं बन सकते। चूंकि जॉर्ज के पिता भी जर्नलिस्ट थे उन्हें लगा वह उनकी तरह नहीं बन सकते इसलिए उन्हें ऐसे काम की तलाश थी जिसमें टैलेंट की जरूरत न हो। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। 'कैच 22' सीरीज से जॉर्ज क्लूनी टीवी पर वापसी कर रहे हैं। यह एक व्यंग्यपूर्ण डार्क कॉमेडी होगी। क्लूनी इसमें लेफ्टिनेंट जनरल शेसकॉफ का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें