फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में हुए हिंसा पर महेश भट्ट का बयान, बोले- 'विद्यासागर पर हमला बांग्ला भाषा पर हमला है'

Thu, 16 May 2019 01:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mahesh bhatt
कई हिट फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके महेश भट्ट ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंसा के दौरान ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को गिराए जाने की कड़ी आलोचना की है। मामले पर अपनी राय जाहिर करते हुए महेश भट्ट ने कहा  है कि समाज सुधारक पर हमला करना बांग्ला भाषा पर हमले के समान है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mahesh Bhatt
महेश भट्ट ने बुधवार को ट्वीट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा- पंडित विद्यासागर पर हमला करना बांग्ला भाषा पर हमले के समान है। उन्होंने वर्ण परिचय के जरिए बांग्ला भाषा को पढ़ना सरल बनाया। महेश भट्ट ने अपने ट्वीट में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन को भी टैग किया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
kolkata - फोटो : pti
बता दें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के दौरान महान समाज सुधारक एवं पश्चिम बंगाल के आदर्श पुरुष के रूप में विख्यात ईश्वरचंद्र विद्यासागर की एक प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त की गई थी। इसके लिए भाजपा एवं तृणमूल एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। मालूम हो कि आखिरी चरण में 19 मई को बंगाल समेत 59 सीटों पर मतदान होना है। अन्य 50 सीटों पर प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे बंद होगा।

4 of 5
अमित शाह - फोटो : self
अमित शाह ने कहा कि हम शांति से रोड शो निकाल रहे थे, लेकिन तीन हमले हुए। अगर सीआरपीएफ न होती तो मेरा बचकर आना नामुमकिन था। वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार शाम पैदल मार्च निकाला। तृणमूल ने भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sadak 2
वर्क फ्रंट की बात करें तो 1999 की फिल्म कारतूस को डायरेक्ट करने के 20 साल बाद महेश भट्ट फिल्म सड़क 2 से एक बार फिर डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। बीते 20 साल में महेश भट्ट ने कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इन्हीं बीते सालों में आई महेश भट्ट निर्मित कई फिल्में बड़ी फ्लॉप साबित हुई, जिनमे मिस्टर एक्स, हमारी अधूरी कहानी, लव गेम्स और राज रीबूट जैसी फिल्में हैं। फिल्म में मकरंद के साथ आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें