फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Married Early: जेनेलिया से लेकर राधिका आप्टे तक, इन अभिनेत्रियों ने करियर की शुरुआत में ही कर ली शादी

Sat, 03 Aug 2024 01:30 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेत्रियों ने कम उम्र में रचाई शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
शोबिज की दुनिया के अधिकांश सितारे करियर की खातिर 30 की उम्र में या 30 की उम्र के अंत में शादी करने का फैसला करते हैं। लेकिन इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों ऐसी भी हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में शादी करने का फैसला किया। इन अभिनेत्रियों ने इस धारणा को खारिज कर दिया कि शादी किसी का करियर खत्म कर सकती है। आइए आज उन अभिनेत्रियों की सूची पर एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने कम उम्र में शादी कर ली-
विज्ञापन

2 of 7
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने 24 साल की उम्र में अभिनेता रितेश देशमुख के साथ शादी कर ली। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं और अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद ले रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अदिति राव हैदरी  - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी की भूमिका निभाने वालीं अदिति राव हैदरी सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं बल्कि हैदराबाद की एक शाही राजकुमारी भी हैं। उन्होंने 24 साल की कम उम्र में 'नो वन किल्ड जेसिका' फेम अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली। हालांकि, बाद में इस जोड़े का तलाक हो गया।

Akshay Kumar : 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की कॉपी तो नहीं है 'खेल-खेल में', इन फिल्मों से प्रेरित है अक्षय की फिल्म

4 of 7
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका आप्टे की शादी ब्रिटिश संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से हुई है। उन्होंने 2012 में 27 साल की उम्र में ब्याह रचाया और शादीशुदा जीवन का आनंद ले रही हैं। 

Rapper Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 के सेकंड रनरअप बने नैजी, सना मकबूल को पछाड़ने में रहे असफल
विज्ञापन

5 of 7
अमला पॉल - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री अमला पॉल को निर्देशक एएल विजय से प्यार हो गया और उन्होंने 23 साल की उम्र में शादी कर ली। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में अज्ञात मतभेदों के कारण शादी के तीन साल बाद 2017 में उनसे तलाक ले लिया।

Sana Makbul: सना मकबूल बनीं 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विनर, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीतीं इतनी रकम
विज्ञापन

6 of 7
अजित कुमार, शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री शालिनी ने अपने साथी कलाकार अजित कुमार को डेट किया और बाद में 21 साल की उम्र में उनके साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी शादी के बाद, शालिनी ने एक अभिनेत्री के रूप में संन्यास ले लिया। अब, दंपति के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निशा अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
काजल अग्रवाल की छोटी बहन और अभिनेत्री निशा अग्रवाल ने 24 साल की उम्र में मुंबई के बिजनेसमैन करण वलेच से शादी की। अब इस जोड़े का एक बेटा ईशान वलेचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें