फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर पति की मोहब्बत में भावुक हुईं जेनेलिया, रितेश देशमुख के लिए लिखा ये पोस्ट

Mon, 04 Feb 2019 05:03 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Genelia D’Souza wishes Riteish Deshmukh - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख बेहद कम बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने लगे हों, लेकिन वह निर्माता-निर्देशक के तौर पर हमेशा से सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा से 3 फरवरी को साल 2012 में शादी की थी। इन दोनों की जोड़ी फिल्म 'मस्ती' में नजर आई थी। शादी की 7वीं सालगिरह पर जेनेलिया ने रितेश देशमुख के लिए बेहद इमोशनल पोस्ट किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ritesh and Genelia - फोटो : file photo
जेनेलिया डिसूजा देशमुख ने रितेश देशमुख और अपनी शादी की एक तस्वीर ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए जेनेलिया ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- 'शादी से पहले हर एक लड़की अपने होने वाले पति के बारे में ये सोचती है कि वह कैसा पति चाहती है..??लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा। मेरे पास रितेश के जैसा एक शानदार साथी और सबसे अच्छा दोस्त है, जिसने मुझे हर ऐसे वक्त पर अपना कंधा दिया जब मुझे किसी कांधे पर सिर रख कर रोने की जरूरत थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza - फोटो : file photo
जेनेलिया ने आगे लिखा- 'रितेश देशमुख ने मुझे इस बात का भरोसा दिलाया कि भले ही जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां आ जाएं, हम साथ मिल कर उसका सामना करेंगे। रितेश की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ये वह व्यक्ति हैं जिससे मेरी शादी हुई और मेरी मुस्कराहट की वजह भी वही हैं। इतने अद्भुत व्यक्ति के साथ जीने और सांस लेने की वास्तविकता ही वह बात है जिसे मैं जानना चाहती थी।'

4 of 5
Genelia D Souza - फोटो : file photo
इस लंबी-चौड़ी पोस्ट के साथ ही जेनेलिया ने रितेश देशमुख को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। पता हो कि डेढ़ दशक से बॉलीवुड में सक्रिय रितेश देशमुख ने बीते कुछ वर्षों में दिशा बदली है। एक्टिंग के साथ फिल्म निर्माण भी शुरू किया मगर मातृभाषा मराठी में। 2019 में वह छत्रपति शिवाजी की बायोपिक के साथ हिंदी में भी बतौर निर्माता आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
genelia d souza - फोटो : file photo
बात करें रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म की तो वह हाउसफुल 4 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इन फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और एक्ट्रेस कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मल्टी स्टारर हाउसफुल सीरीज की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें