बॉलीवुड से साउथ तक अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा देशमुख 5 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस ने 'जान तू या जाने ना', 'तेरे नाल लव हो गया' मुझे तेरी कसम जैसी फिल्मों के अलावा साउथ में भी सचेइन, बोम्मारिल्लू आदि कई फिल्मों में काम किया ही। एक्ट्रेस शादी के बाद से भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने पति अभिनेता रितेश देशमुख संग अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो चलिए जेनेलिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी और रितेश की लव स्टोरी, कि कैसे हुई दोनों की मुलाकात और फिर शादी।