काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल के करियर पर एक नजर डाले तो अभिनेत्री ने जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा था तब वह महज 16 साल की थीं। काजोल की डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, काजोल की एक्टिंग को सबने पसंद किया, जिसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। काजोल ने 'बाजीगर', 'कभी खुशी कभी गम', 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'फना', 'प्यार किया तो डरना क्या' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है।