जिनेलिया देशमुख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
‘अमर उजाला’ के साथ इंटरव्यू के दौरान जब रितेश देशमुख से उनकी फिल्मों की बात छिड़ी तो उन्होंने कहा कि अपने 20 साल के अभिनय करियर में उन्होंने निर्देशक इंद्र कुमार के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं। अभिनेता रितेश देशमुख, इंद्रकुमार के निर्देशन में अब तक 'मस्ती', 'धमाल', 'डबल धमाल', 'ग्रांड मस्ती', 'ग्रेट ग्रांड मस्ती', 'टोटल धमाल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। रितेश देशमुख कहते हैं, 'इंदू जी के साथ मैंने इतनी फिल्में कर ली कि अब हमारे बीच अच्छी दोस्ती हो गई है, अब उनके साथ सातवीं फिल्म भी करने जा रहा हूं।'