अभिनेता रितेश देशमुख 40 साल के हो गए हैं। रितेश ने अपना जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया। उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया भी उनके जन्मदिन को खास मनाने में उनकी पूरी मदद की। डिसूजा ने रितेश को रोमांटिक अंदाज में विश किया है। जेनेलिया ने रितेश के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Genelia D Souza
जेनेलिया ने एक प्यारा सा मेसेज भी अपने पति के नाम लिखा है। उन्होंने लिखा है, मुझे अब भी याद है फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर आपका जन्मदिन मनाना। वो 17 साल कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। मैं आपके साथ बिताए उन पलों को बहुत खास मानती हूं।
विज्ञापन
3 of 4
Riteish Deshmukh and Genelia Dsouza
बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का रोल हो या सेक्स कॉमेडी करनी हो, रितेश देशमुख हर किरदार को अपना बना लेते हैं। रितेश देशमुख के पिता विलास राव देशमुख राजनीति के धुरंधर हैं। वहीं रितेश बॉलीवुड के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तो कुछ खास सफलता नहीं मिली थी ।
रितेश ने साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल प्ले किया था। पहली फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने रफ्तार पकड़ी और उनकी झोली में 'मस्ती', 'क्या कूल हैं हम', 'मालामाल वीकली' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी हिट फिल्में आईं।