जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। दोनों आखिरी बार 'तेरे नाल लव हो गया' में साथ नजर आए थे। वहीं, अब दोनों मराठी फिल्म 'वेड' में साथ नजर आने वाले हैं। 'वेड' से जेनेलिया मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं, तो निर्देशक के तौर पर रितेश देशमुख की यह पहली फिल्म है। दोनों स्टार ने आज अपनी फिल्म के पोस्टर फैंस के साथ शेयर किए हैं।