फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विज्ञापन ने जेनेलिया की बदल दी थी किस्मत, 9 साल डेट करने के बाद पहली फिल्म के हीरो से की थी शादी

Sun, 05 Aug 2018 08:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Genelia D Souza
बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया 5 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। जेनेलिया ने न केवल तेलुगु बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में भी काम किया। यहां तक कि जेनेलिया को तेलुगु की रोमांटिक फिल्म 'बोमारिल्लू' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर हम आपको जेनेलिया से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Genelia D Souza
जेनेलिया मंगोलियन कैथोलिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा जेनेलिया ने तेलुगु फिल्मों में ज्यादा काम किया है। 
विज्ञापन

3 of 9
Genelia D Souza
जेनेलिया का मतलब यूनीक होता है। जेनेलिया इंटरव्यू के दौरान कई बार इस बात को बता चुकी हैं कि उनका नाम उनके माता-पिता का अंश है। जेनेलिया की मां का नाम जेनेट और पिता का नाम नील। जेनेलिया के करीबी उन्हें 'गीनू' कहकर बुलाते हैं।
 

4 of 9
Genelia D Souza
साल 2003 में जेनेलिया ने 'तुझे मेरी कसम' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही जेनेलिया ने पढ़ाई पूरी की थी। जेनेलिया को पढ़ाई के अलावा स्पोर्ट्स में भी काफी दिलचस्पी थी। यहां तक कि जेनेलिया नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर भी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Genelia D Souza
जेनेलिया पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन में नजर आई थीं। उस वक्त जेनेलिया महज 15 साल की थी। यह विज्ञापन पार्कर पेन का था। 
विज्ञापन

6 of 9
Genelia D Souza
जेनेलिया ने साल 2003 से 2005 तक तेलुगु फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों के नाम सत्यम, ना अलुदू, सचेन शामिल हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
Genelia D Souza
'तुझे मेरी कसम' जेनेलिया की पहली बॉलीवुड फिल्म थी जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों को प्यार हो गया था उस वक्त जेनेलिया महज 21 साल की थीं। 

8 of 9
Ritesh and Genelia
इस फिल्म के बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। करीब 9 साल डेट करने के बाद जेनेलिया और रितेश देशमुख ने 3 फरवरी 2012 को शादी कर ली थी।
विज्ञापन

9 of 9
Genelia D Souza
जेनेलिया दो बच्चो की मां है। एक का नाम रियान है और दूसरे का नाम राहिल रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें