फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर ही शुरू हो गया रितेश-जेनेलिया का 'झगड़ा', यूजर ने कहा- 'हर घर की एक ही कहानी'

Mon, 23 Sep 2019 01:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
genelia d'souza and riteish deshmukh - फोटो : amar ujala
जेनेलिया डिसूजा ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली हालांकि पेपराजी कई मौकों पर उन्हें स्पॉट कर ही लेते हैं। बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक जेनेलिया और रितेश देशमुख अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब रितेश देशमुख ने ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसका जेनेलिया ने जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
riteish deshmukh and genelia - फोटो : amar ujala
रितेश देशमुख ने एक मीम शेयर किया है। जिस पर लिखा है- 'हर नाराज महिला के पीछे एक आदमी खड़ा होता है जिसे यह बिल्कुल पता नहीं होता कि उसने क्या गलत किया है।'
विज्ञापन

3 of 5
Genelia D'Souza - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रितेश के इस ट्वीट पर जेनेलिया भी जवाब देने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने एक मीम शेयर किया जिस पर लिखा था- 'मैं आमतौर पर अपने पति की बातों पर ध्यान नहीं देती हूं लेकिन जब देती हूं तो वह गलत ही होते हैं।'

4 of 5
genelia d souza
रितेश और जेनेलिया के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'गृहयुद्ध ऑनलाइन।' एक अन्य ने लिखा- कहानी घर घर की। एक यूजर ने लिखा- 'आज लगता है ट्विटर पर लड़ाई कर रहे हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनेलिया और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश और जेनेलिया की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से हुई। साल 2012 में जब दोनों फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' कर रहे थे तब एक बार फिर जेनेलिया और रितेश की शादी की खबरें आनी शुरू हुई थीं। 3 फरवरी 2012 को दोनों शादी के बंधन में बंधे। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें