फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bholaa Starcast Fees: इतने करोड़ लेकर 'भोला' बने अजय देवगन, तब्बू और अन्य सितारों ने भी चार्ज की मोटी रकम

Wed, 22 Mar 2023 11:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोला स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी आने वाली फिल्म भोला का भी फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। जब से भोला का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से फैंस इसके दीवाने हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भोला में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में चलिए आपको स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताते हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन
सबसे पहले बात करते हैं अजय देवगन की। अजय इस फिल्म में भोला के मुख्य किरदार में नजर आए हैं। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में वह शानदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस अजय देवगन ने ली है। इसके लिए अजय देवगन ने 30 करोड़ रुपये फीस ली है।

इसे भी पढ़ें- Nayanthara: नयनतारा ने नहीं लिया एक्टिंग से ब्रेक? जल्द ही प्रदीप रंगनाथन के साथ पर्दे पर नजर आएंगी एक्ट्रेस
विज्ञापन

3 of 6
अभिनेत्री तब्बू - फोटो : insta
तब्बू
इस फिल्म में तब्बू भी अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं। तब्बू इस फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले अजय और तब्बू दृश्यम में भी साथ नजर आए थे। भोला के लिए तब्बू ने करीब चार करोड़ रुपये फीस ली है।

4 of 6
संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय मिश्रा
अपनी बेहतरीन कॉमेडी और अभिनय के लिए मशहूर संजय मिश्रा भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे, जिसको ट्रेलर में देखकर पता चलता है कि मजेदार किरदार होने वाला है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 85 लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दीपक डोबरियाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपक डोबरियाल
कॉमेडी किरदार निभाने वाले दीपक डोबरियाल भोला में एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में दीपक एक खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं और उनका लुक भी काफी खास है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। फीस की बात करें तो फिल्म के लिए दीपक ने 65 लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमाला पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
अमाला पॉल
अभिनेत्री अमाला पॉल इस फिल्म में अजय देवगन संग रोमांस करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 25 लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें