फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gehana Vasisth: फर्जी हैं गहना वशिष्ठ और फैजान की शादी की खबरें, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Sat, 24 Jun 2023 09:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गहना-फैजान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ बीते दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। कहा गया कि गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी को हमसफर बना लिया है। दोनों की शादी की फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुईं। मगर, अब पता चला है कि दोनों की शादी की खबरें फर्जी हैं। गहना वशिष्ठ की कभी शादी हुई ही नहीं। इस बात का खुलासा खुद गहना वशिष्ठ ने किया है।
विज्ञापन

2 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गहना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बयान जारी किया है। 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना का कहना है कि उनकी कभी शादी हुई ही नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का भी खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह फैजान को बहुत ज्यादा जानती ही नहीं हैं। शादी की वह तस्वीरें तो सिर्फ वेब सीरीज शूट से संबंधित हैं।
Munna Bhai 3: 'मुन्ना भाई 3' पर अरशद वारसी का चौंकाने वाला बयान, क्या नहीं बन पाएगी फिल्म?
विज्ञापन

3 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गहना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मैं गहना वशिष्ठ यह स्पष्ट कर दूं कि मेरी कभी किसी के साथ शादी नहीं हुई है। यह सिर्फ एक वेब सीरीज शूट था। इसके अलावा कुछ भी नहीं। मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि मैं फैजान को बहुत ज्यादा जानती ही नहीं हूं।'

4 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'फैजान के साथ शूट के लिए वह मेरी दूसरी मुलाकात थी और अपने जन्मदिन के जश्न के दौरान हम तीसरी बार मिले थे। सच बताऊं तो मुझे उनका पूरा नाम तक नहीं पता है। वह कहां से ताल्लुक रखते हैं और बाकी सब चीजें। 
IB71 OTT Release: विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी71' इस दिन देगी ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गहना वशिष्ठ ने इसके अलावा अपने बॉयफ्रेंड का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा, 'सदियों से मेरा एक बॉयफ्रेंड है और उसका नाम है-राम। ऐसे में किसी और के साथ शादी करने का सवाल ही नहीं है। खासकर ऐसे शख्स के साथ जिसे मैं जानती तक नहीं।' गहना के इस पोस्ट पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आखिर गहना सच में घर कब बसाएंगी?    
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन से बुजुर्ग महिला ने कहा 'कहो ना प्यार है', दिल छू लेगी एक्टर की प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें