एक समय था जब हिंदी सिनेमा में गायिका गीता दत्त की आवाज गूंजा करती थीं, लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में आज भी फैंस इस दिग्गज गायिका को उनके गानों के जरिए याद करते हैं। साल 1930 में जन्मीं गीता दत्त बांग्लादेश से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने महज 41 साल की उम्र में साल 1972 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज 20 जुलाई को गीता दत्त की 50वीं पुण्यतिथि है। गीता दत्त ने अपनी जिदंगी में काफी कम समय में शोहरत हासिल कर ली थी लेकिन उनकी निजी जिंदगी में जब परेशानियां शुरू हुईं, तब उन्होंने सब खो दिया था। गीता दत्त ने गुरु दत्त से शादी की थी। लेकिन शादी में आई परेशानियों की वजह से उनसे सब छिन गया था। आज हम आपको गीता दत्त के उन आखिरी दिनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस वजह से वह छोटी उम्र में ही इस दुनिया से चली गईं।