ये बात साल 1930 की है, जब फरीदपुर (अब बांग्लादेश) के जमींदार परिवार में एक नन्ही परी का जन्म हुआ था, जो कि आगे चलकर मशहूर गायकों में शुमार हुई थीं। जी हां हम बात करे रहे हैं गीता दत्त की। जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत महज 16 साल की उम्र के कर दी थी। गीता दत्त ने चिन चिन चू, बाबू जी धीरे चलना, आंखों ही आंखों में जैसे सदाबहार गाने गाकर महफिल लूट ली थी। आज गीता दत्त का 92वां जन्मदिवस है। तो चलिए इस खास मौके पर आपको गीता दत्त की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।