गीता बाली बॉलीवुड की चर्चित अदाकाराओं में शुमार थीं। शानदार अभिनय और खूबसूरती के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। मगर, बहुत कम उम्र में गीता यह दुनिया छोड़ गईं। वक्त क्रूरता ने 1965 में आज ही के दिन गीता बाली को हमसे छीन लिया था। चेचक की बीमारी अदाकारा के लिए काल बनकर आई और उनका निधन हो गया। 1930 में बंटवारे से पूर्व पंजाब में पाकिस्तान के सरगोधा शहर में जन्मीं गीता बाली 'बदनामी', 'बावरे नैन' 'आनंद मठ' और 'जब से तुम्हें देखा है' जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों से अलग पर्सनल लाइफ की बात करें तो गीता बाली कपूर खानदान की बहू बनीं। उन्होंने उम्र में छोटे शम्मी कपूर से शादी की। शम्मी कपूर और गीता बाली की लव स्टोरी जितनी दिलचस्प है, उतना ही दिलचस्प है इनकी शादी का किस्सा। आइए जानते हैं...