फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Vij: आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर बोले गौतम विज, वह ड्रग्स नहीं लेता था, तीन दिन पहले ही हुई थी बात

Tue, 23 May 2023 08:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौतम विज, आदित्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की अचानक मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। इस बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि अब एक्टर हमारे बीच नहीं है। गंदी बात फेम आदित्य का शव उनके घर के बाथरूम में मिला था। बताया जा रहा है कि आदित्य की मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह हुई। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं, आदित्य के दोस्तों ने बताया है कि आदित्य ड्रग्स से बहुत दूर था, वह इसका सेवन नहीं करता था।
विज्ञापन

2 of 5
गौतम विज - फोटो : Social media
आदित्य के दोस्त रोहित वर्मा ने जहां पहले इस तरह की खबरों को बकवास बताया था वहीं अब बिग बॉस फेम गौतम विज भी यही कहना है। गौतम विज आदित्य को करीब पांच साल से जानते थे। उनके निधन से गौतम को गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब कोई इस तरह से चला जाता है तो उसे ऐसी बातें क्यों होती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के समय भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
गौतम विज - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम ने आगे कहा कि मैं आदित्य को करीब पांच साल से जनता था। हमें साथ में कई पार्टिज की हैं, खूब मजे लिए। लेकिन उन्होंने कभी मेरे सामने ड्रग्स लेना तो दूर की बात इसके बारे में बात भी नहीं की। हम लोग ड्रिंक करते थे, स्मोक भी करते। लेकिन ड्रग्स से हम लोग दूर रहते थे। पता नहीं लोग ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं कि उनकी मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हुई है। हमारी तीन दिन पहले ही बात हुई थी, वह मुझे मुंबई बुला रहे थे।

4 of 5
गौतम विज - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को आदित्य की मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर पुलिस का कहना है कि आदित्य सिंह राजपूत की उनके अंधेरी अपार्टमेंट में कथित रूप से फिसलने और बाथरूम में गिरने के बाद मौत हुई है। आज (मंगलवार) अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए टीवी के कई सितारे ओशिवारा श्मशान स्थल पहुंचे।

यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की कोर्ट से जैकलीन को राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बता दें कि आदित्य ने स्प्लिट्सविला 9 सहित कई रियलिटी शोज में काम किया। इसके अलावा वह लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9 और गंदी बात जैसे शोज में नजर आ चुके थे। 

यह भी पढ़ें: विदेश जा सकेंगी जैकलीन और SRK ने कैंसर पीड़िता की अंतिम इच्छा की पूरी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें